DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 तक

Divya Akash

कोरबा। आईटीआई करतला, पाली, पोंड़ी-उपरोड़ा, चोरभटठी और रामपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई तक है। आईटीआई करतला में संचालित एकवर्षीय पाठ्यक्रम के ट्रेड कोपा, मेकेनिक डीजल, वेल्डर व द्विवर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय विद्युतकार और फिटर में खाली संख्या को भरा जाएगा। इसी तरह अन्य आईटीआई के ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन मंगाया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी संचालनालय रोजगार व प्रशिक्षण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Exit mobile version