संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोंगरा:– नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में समस्याओं के अंबार तो पहले से है ही पर बढ़ते समय के साथ साथ समस्याएं भी बढ़ती जा रही है।
- समस्याओं का समाधान हर तरह से शून्य
- इन समस्याओं के कतार में एक बड़ी समस्या है राशन कार्ड धारियों की जहां नाम कटवाने और जुड़वाने के लिए नगर पालिका परिषद के अनगिनत चक्कर लगाने पड़ते है उसके बाद भी महीनों बीत जाता है पर काम नहीं हो पाता।

राशन कार्ड धारियों के इन्हीं परेशानियों को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, तेजप्रताप सिंह, संदीप डहरिया, तालिका साहू, हेमंत साहनी, इंद्रजीतबींझवार, राजकुमारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, बाल्की कुजूर ने इस समस्या से अवगत कराते हुए एसडीएम को पत्र सौप कार्यवाही को माँग की है।
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, ने संयुक्त रूप से कहा की – बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद का जबसे गठन हुआ है तबसे समस्याओं में बढ़ोतरी हो गई है, स्टाफ़ कि कमी के साथ साथ, बहुत सारे स्ट्रीट लाइटे लंबे समय से बंद पड़ी है, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, इन दिनों जगह जगह कचरे के अंबार देखे जा सकते है, और अनेक प्रकार की समस्याएँ है।
काफी लोगों का कहना है कि हमारा दिया हुआ आवेदन ही गुम हो जाता है।
सबसे प्रमुख समस्याओ में से एक है आमजनों को खाद्य से वंचित करना। पूर्व में किसी भी काम के लिए कांग्रेस पार्षद देखे बिना कार्यों को किया जाता था परंतु जबसे बीजेपी नेता को पदस्थापना खाद्य शाखा के प्रभारी के रूप में हुई है तबसे खाद्य शाखा शासकीय न होकर बीजेपी की शाखा बन गई है यहाँ अपने हिसाब का नियम चलता है बीजेपी पार्षदों के वार्डो के कार्यों को हाथो हाथ करके दिया जाता है परंतु जहां कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड की बात आते ही नाम काटने व जोड़ने तक के लिए भी लगभग 1 महीना से ज्यादा लगता है और उपभोक्ताओं को पालिका की अनगिनत चक्कर लगाने पड़ते है।
मधुसूदन दास ने बताया कि कांग्रेसी पार्षदों से कहा जाता है की पहले अध्यक्ष महोदय से बात करवाइए तब काम करूँगा बाते यही ख़त्म नहीं होती है वार्ड पार्षद अगर समस्त दस्तावेज़ो को पूर्ण जॉच करके सत्यापित करके दे की यह हितग्राही राशन कार्ड के लिए पात्र है तो बीजेपी नेता एव खाद्य शाखा प्रभारी के द्वारा भौतिक सत्यापन का नियम बनाया गया है और वहाँ जाकर अनावश्यक भय का माहौल बना कर की तुम्हारा नहीं बनेगा देख लो ये हो सकता है वो सकता है कहते हुए बार बार चक्कर लगवाया जाता है।
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने बताया कि मुझे लगता है कि इस तरह के गोल मोल बाते बनाकर लोगों से पैसा वसूली किया जाता है।
राज्य शासन के गाइडलाइन के अनुसार पक्का घर हो, घर के टीवी, कूलर, सोफा, वाहन हो ये सभी राशन कार्ड के लिए पात्र है, ऐसे ज़बरदस्ती वाले नियमो के कारण आमजन खाद्य से वंचित हो रहे है। इस तरह के अनावश्यक वसूली और ऐसी बिना नियम के अभियान को बंद करवाने और आमजनों के अधिकार की रक्षा करने की गुहार कांग्रेसियों ने एसडीएम से लगाई है।
साथ ही पत्र देते हुए एसडीएम से कहा कि इन समस्याओं को आप जरूर संज्ञान में लें और त्वरित रूप से समस्याओ का समाधान करे अन्यथा हमे उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा.!
