DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के विधायकों का शपथ से वॉकआउट:आदित्य ठाकरे बोले- हमें EVM पर शक; अजित बोले- चुनाव आयोग जाएं

मुंबई,एजेंसी। महाराष्ट्र विधानसभा का 3 दिन चलने वाला स्पेशल सेशन शनिवार को शुरू हुआ। प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस, दोनों डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विधायक पद की शपथ दिलाई। आज सभी 288 विधायकों को शपथ लेनी थी। विपक्ष के सिर्फ दो विधायक ही शपथ ले पाए थे, तभी विपक्ष ने सेशन का वॉकआउट किया।

शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा- हमने फैसला किया है कि हमारे विधायक आज शपथ नहीं लेंगे। अगर ये जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन इस जीत का कहीं भी लोगों ने जश्न नहीं मनाया। हमें EVM पर शक है।

विपक्ष के वॉकआउट पर डिप्टी CM अजित पवार ने कहा, चुनाव हुआ है और लोगों ने हमें जिताया है। अभी वॉकआउट करने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर उनको कुछ करना है तो चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए।

Exit mobile version