DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मातनहेलिया परिवार का आयोजन:श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त महाभंडारा का आयोजन 25 सितम्बर को जश्न रिसोर्ट में

कोरबा। पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत मातनहेलिया परिवार द्वारा 24 से 30 अगस्त तक जश्न रिसोर्ट में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया गया था और उसके बाद पितृपक्ष में गया में श्राद्ध कराया गया। 21 सितम्बर को पितृमोक्ष सम्पन्न हुआ और गया में पितरों का अंतिम श्राद्ध सम्पन्न कराया गया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का कोरबावासियों ने 24 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक पुण्य लाभ लिया। देश के लब्धप्रतिष्ठित एवं विश्वविख्यात कथावाचक पंडित विजय शंकर मेहता ने अपनी दिव्य वाणी से 7 दिन तक भगवान श्रीकृष्ण के अवतार से लेकर स्वधाम गमन तक विभिन्न प्रसंगों एवं संगीतमय झांकियों के माध्यम से कोरबावासियों को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का श्रवण कराया। 7 दिन तक जश्न रिसोर्ट में श्रोताओं की अभूतपूर्व भीड़ ने पंडित विजय शंकर मेहता द्वारा कृष्ण लीलाओं का कथा के माध्यम से श्रवण किया और पुण्यलाभ प्राप्त किया। इस दिव्य आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय सहित मंत्री, विधायक से लेकर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। 31 अगस्त को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ संपन्न कराया गया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त मातनहेलिया परिवार 25 सितम्बर को जश्न रिसोर्ट में महाभंडारे का आयोजन कर रहा है। मातनहेलिया परिवार कोरबा, गोबिंदगढ़ (पंजाब) एवं मातनहेल (हरियाणा) द्वारा कोरबावासियों से अपील करते हुए 25 सितम्बर को आयोजित महाभंडारे में शामिल होने जश्न रिसोर्ट में अपनी उपस्थिति देने का आग्रह किया है और भोग प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
महाभंडारा में महाभोग प्रसाद ग्रहण करने मातनहेलिया परिवार का आग्रह
मातनहेलिया परिवार कोरबा के वरिष्ठ सदस्य एवं आयोजक राजबीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल एवं भगवानदास अग्रवाल ने कोरबावासियों से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त 25 सितम्बर दिन गुरूवार को दोपहर 12 .00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक जश्न रिसोर्ट कोरबा में आयोजित महाभंडारा में प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पहुंचे। परिवार ने नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Exit mobile version