पाली शासन की मनसा को साकार करने संकुल कर्रा नवापारा के 11 स्कूलों के समन्वय से संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव अधिकारियों पालको एवं शिक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।खंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री श्यामानंद साहू के मार्गदर्शन में प्राचार्य देवी प्रसाद खोसला एवं सीएसी दिलकेश मधुकर के सानिध्य में कक्षा पहली छठवीं एवं कक्षा नवमी के नव प्रवेशी बच्चों को भव्य कार्यक्रम में स्तर अनुसार दाखिला दिलवाया गया। बच्चों के चेहरे की मुस्कुराहट देखते ही बन रही थी उन्हें अक्षत कुमकुम का तिलक लगाकर ज्योति की लौ से आरती उतारी गयी। सबका मिठाई से मुंह मीठा किया गया तथा उन्हें सुंदर माला से सुशोभित भी किया गया। शासन से नि:शुल्क प्राप्त पाठ्य पुस्तक जनप्रतिनिधियों के कर कमलो से बच्चों को प्रदान किया गया। सत्र 2024-25 में टॉप करने वाले कक्षा 5वी से कुमारी आयुषी प्रथम,द्वितीय कु0 लक्ष्मी मरकाम,8 वीं में कु0 बिंदिया टोप्पो प्रथम,द्वितीय हिमांशु व कृतांशु यादव इसी तरह कक्षा 10वीं में विकास कुमार,एवं कु0 अवधि मरकाम उक्त सभी बच्चों को मंचस्थ अतिथियों के द्वारा मोमेंटो व पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया।अभ्यागत उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सम्यक रूप से सरकारी स्कूलो का मान बढ़ाते हुए उद्बोधन दिए।तत्पश्चात न्योता भोजन के रूप में खीर-पूड़ी केला आदि फल से सब ने आतिथ्य स्वीकारा। मंच संचालन योगेश मिरी ने किया।इस अवसर पर जनपद सदस्य उत्तम सिंह, सांसद प्रतिनिधि संतोष सिंह, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह मार्तंड सिंह, बैसाखूराम,पंचगण,प्राचार्य देवी प्रसाद कोसला,सीएसी दिलकेश मधुकर,संकुल के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं,पालक बच्चे आदि उपस्थित थे।
संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव व नेवता भोजन में शामिल हुए दिग्गज,बोले सरकारी स्कूल बेस्ट-कर्रा नवापारा*
