बाँकीमोगरा :– जिले कोरबा के थाना बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा की खबर आई है, बताया जा रहा है कि पंखा दफाई बाकी मोगरा बायपास मार्ग पर एक अज्ञात भारी राखड़ डंफर वाहन ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को देख कर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि बाइक सवार सीधे चक्के के बीचों बीच बुरी तरह दब गया होगा जिसके वजह से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक की पहचान सुधीर चौहान सुराकछार निवासी बताई जा रही है।
फिलहाल घटना की सूचना पर बाकी मोगरा पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी जांच कर रही है ।
संवाददाता साबीर अंसारी
