DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ईरान-अमेरिका समझौते के बीच तेहरान जा रहे पाक गृह मंत्री नकवी, परमाणु मुद्दे और प्रतिबंधों पर होगी बातचीत

इस्लामाबाद,एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद पश्चिम एशिया में कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई (Esmaeil Baghaei) के अनुसार, नकवी ईरानी गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा? 

  • ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, वार्ता में कई अहम विषय शामिल होंगे।
  • ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया
  • अमेरिका और ईरान की प्रतिबद्धताओं की निगरानी एवं सत्यापन तंत्र
  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे
  • हालिया समझौते के क्रियान्वयन की रूपरेखा

विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान इस समझौते के बाद क्षेत्रीय समीकरणों को समझने और ईरान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच Strait of Hormuz से जुड़ी राहत भरी खबर भी सामने आई है। फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण ने घोषणा की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान आवश्यक नियमों का पालन करने वाले जहाजों को मार्ग उपयोग की अनुमति दी जाएगी। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है और यहां स्थिरता विश्व ऊर्जा बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version