DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पाकिस्तान ने LoC पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए:तीन सेक्टरों में डिप्लॉयमेंट की, भारत से ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई का डर

इस्लामाबाद,एजेंसी। पाकिस्तान ने पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) रावलकोट, कोटली और भिंबर सेक्टर में लगाए गए हैं।

काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) वह तकनीक है, जो दुश्मन के ड्रोन को पहचानने, ट्रैक करने और उन्हें जैम या मार गिराने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

पाकिस्तानी सेना को आशंका है कि भारत फिर से ऑपरेशन सिंदूर जैसा कदम उठा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने LoC पर 30 से ज्यादा खास एंटी-ड्रोन यूनिट्स तैनात की हैं।

ये तैनाती मुर्री की 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन और 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन ने की हैं, जो कोटली–भिंबर इलाके की ब्रिगेड्स को संभालती हैं। इसका मकसद LoC के पास हवाई निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमता मजबूत करना है।

कौन-कौन से सिस्टम लगाए गए?

1. स्पाइडर काउंटर-UAS सिस्टम

स्पाइडर एंटी-ड्रोन सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए ड्रोन का पता लगाता है और करीब 10 किलोमीटर तक छोटे ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन पहचान सकता है। यह पोर्टेबल और वाहन-माउंटेड दोनों रूपों में उपलब्ध है।

यह ड्रोन के कम्युनिकेशन को बाधित कर हवा में रुकने, वापस लौटने या लैंड करने पर मजबूर करता है।

स्पाइडर काउंटर-UAS सिस्टम को पाकिस्तान की ग्लोबल इंडस्ट्रियल एंड डिफेंस सोल्यूशन (GIDS) ने विकसित किया है।

स्पाइडर काउंटर-UAS सिस्टम को पाकिस्तान की ग्लोबल इंडस्ट्रियल एंड डिफेंस सोल्यूशन (GIDS) ने विकसित किया है।

2. सुफ्रा जैमिंग गन

यह कंधे पर रखकर चलाया जाने वाला हथियार है जिसकी रेंज करीब 1.5 किलोमीटर है। यह ड्रोन के कंट्रोल, वीडियो और GPS लिंक को बाधित करता है। यह एक साथ कई कामीकाजे ड्रोन को डिएक्टिवेट कर सकती है।

सुफ्रा जैमिंग गन को पाकिस्तान के नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स (NECOP) ने विकसित किया है।

एयर डिफेंस हथियार भी तैनात

एंट्री ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ पाकिस्तान ने एयर डिफेंस हथियार भी तैनात किए हैं। इनमें ओरलीकॉन GDF 35 मिमी डबल बैरल एंटी-एयरक्राफ्ट गन, रडार सपोर्ट के साथ और Anza Mk-II व Mk-III MANPADS शामिल हैं, जो कम ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कि ये तैनातियां पश्चिमी सीमा पर भारत की बढ़ती सैन्य सक्रियता को लेकर पाकिस्तान की बेचैनी दिखाती हैं। इसी बीच, पाकिस्तान तुर्की और चीन से नए ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर भी बातचीत कर रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन तबाह किए

पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर ड्रोन हमले किए थे, जिन्हें भारत ने हवा में ही नष्ट कर दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम्स ने पाकिस्तान के ड्रोन्स और फाइटर जेट्स को हवा में ही निशाना बनाया।

सुदर्शन मिसाइल सिस्टम के जरिए लगभग 300 किलोमीटर दूर उड़ रहे एक हाई-वैल्यू एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया गया। ये एयरक्राफ्ट या तो इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से लैस था या एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग कंट्रोल सिस्टम।

इसके अलावा, राफेल और सुखोई-30 ने पाकिस्तानी सेफ सेंटर (हैंगर) को निशाना बनाया, जिसमें मेड इन चीन विंग लूंग ड्रोन तबाह हुए।

Exit mobile version