DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

J&K के बिशनाह में पाकिस्तानी बम का धमाका, सहमे लोग

बिशनाह , एजेंसी। कुछ दिन पूर्व भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम के बाद लोगों के घरों व खेतों से जिंदा बमों का मिलना लगातार जारी है ऐसा ही सोमवार दोपहर को भी गांव जबोभाल के खेतों में से एक पाकिस्तानी बम पड़ा मिला जिसको देखकर किसानों ने अरनिया पुलिस को सूचित किया जिसके बाद अरनिया पुलिस ने सतर्कता बरसते हुए पहले तो उसे जगह को चारों तरफ से सीज कर दिया उसके बाद उन्होंने बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पुरी सुरक्षा के साथ बम को वहाँ से उसे उठाकर दूर खेतों में ले जाकर जेसीबी की मदद से एक गहरा गड्ढा निकाल कर उसमें रख कर सावधानी के साथ इस जिंदा बम को निष्क्रिय किया। 

निष्क्रिय करते समय हुए धमाके की आवाज आसपास के क्षेत्र में सुनाई दी जिससे लोगों को यह लगा कि कहीं दोबारा से पाकिस्तान ने बम ना फेंका हो। हम बताते चलें की जब से युद्ध विराम हुआ है तब से ही हमारे बम स्क्वायड दस्ता अरनिया व बिशनाह के आसपास के गांव में रिसर्च कर रहा है कि कहीं अगर खेतों में या किसी जगह ऐसे जिंदा बम मिल रहे हैं तो उनको निष्क्रिय किया जा सके ।

Exit mobile version