DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लड़कियों से दोस्ती का लालच देकर बनाया पाकिस्तानी जासूस:PAK हाईकमीशन था अड्डा; यूट्यूबर ज्योति के पिता बोले- नहीं पता, क्या करती थी

हिसार,एजेंसी। हिसार की ज्योति मल्होत्रा, कैथल का देविंदर सिंह, कैराना का नौमान, नूंह का अरमान और तारीफ, जालंधर का मोहम्मद मुर्तजा, मलेरकोटला की गजाला और यामीन, कुल तीन राज्यों के 11 लोग। सभी पर एक आरोप, ये पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। ज्यादातर में एक और कॉमन कनेक्शन है- दानिश। दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन में अफसर रहे दानिश पर ISI के लिए काम करने का शक है।

भारत सरकार ने 13 मई, 2025 को दानिश को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया। इससे पहले ही पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों की धरपकड़ शुरू हो चुकी थी। शुरुआत हुई गजाला से। अब तक 11 लोग पकड़े जा चुके हैं। ये सभी पंजाब, हरियाणा और UP से हैं। बदले में इन्हें लड़कियों से दोस्ती, पैसे, घूमने का लालच दिया गया था।

Exit mobile version