DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पाली: नए बीईओ कुमदेश गोभिल ने पदभार संभाला

कोरबा/पाली। ब्लॉक शिक्षाधिकारी पाली कुमदेश गोभिल ने कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल लिया है। पिछले दिनों स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने पदस्थापना आदेश जारी किया था।

पाली बीईओ श्यामनंद साहू का डीईओ पद पर पदोन्नति के बाद रायगढ़ ट्रांसफर किया गया है। गोभिल को उनके स्थान पर पाली बीईओ की जिम्मेदारी दी है। बीईओ का पदभार लेने से पहले मोरगा के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर सेवाएं दे रहे थे। पदभार लेने के दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कार्यालय में मुलाकात की। फेडरेशन की ओर से उठाए गए लंबित मांगों की ओर ध्यान आकृष्ठ कराया। इस मौके पर फेडरेशन के संयोजक मनीराम मरकाम, विजय कुमार राजपूत, दिलीप कुमार नवरंग, हाजी मोहम्मद शाहिद, दीपक मोहती, परमेश्वर सिह जगत, राजेन्द्र तारले उपस्थित थे।

Exit mobile version