DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रग्बी फुटबाल मे पाली के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

कोरबा/पाली। पाली ब्लॉक के रग्बी खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। शालेय राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बिलासपुर संभाग के टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे रग्बी खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर नगर और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
25 वी राज्य स्तरीय शालेय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 21/09/2025 से 24/09/2024 तक जगदलपुर में आयोजित हुआ. जिसमें बिलासपुर संभाग से प्रतिनिधित्व करते हुए पाली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रथम स्थान दिलाया। सीनियर वर्ग में सावित्री मरावी, रोशनी पैकरा, साक्षी, पूनम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रग्बी एसोसिएशन कोरबा के अध्यक्ष विशाल मोटवानी सचिव ओम प्रकाश यादव ने सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाये दिया है. वहीँ रग्बी असोसिएशन पाली मे हर्ष व्याप्त है।

Exit mobile version