सभी के लिए आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की डॉ. मनीषा सिंह ने
कोरबा। चार दिवसीय छठ महापर्व सप्तमी के उदीयमान सूरज को अर्ध्य देने के साथ हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ सम्पन्न हो गया। 36 घंटे का निर्जला उपवास का यह कठिन पर्व छठी मैय्या का आशीर्वाद लेकर सम्पन्न हो गया और ऊर्जा तथा जीवन में नए उमंग की कामना के साथ सप्तमी के उदीयमान सूर्य को अर्ध्य दिया गया।
पूर्वांचल वासियों का सबसे पवित्रम और कठिन व्रत छठ महापर्व को पंचकर्म चिकित्सालय परिवार ने घर पर ही सम्पन्न किया और छत की टंकी में सूर्य देव को अर्ध्य दिया गया। डॉ. मनीषा सिंह-कन्हैया सिंह ने सपरिवार इस छठ व्रत को सम्पन्न किया।

सप्तमी को अर्ध्य देकर सबके लिए आरोग्य की कामना
पंचकर्म चिकित्सालय टी पी नगर कोरबा की डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिंह ने परिवार सहित उदीयमान सूरज को अर्ध्य दिया और जिलेवासियों की खुशहाली एवं सबके लिए आरोग्य की कामना की और चार दिवसीय छठ महापर्व को सम्पन्न किया।
नहाय धोय के साथ इस पवित्र पर्व का शुभारंभ किया गया और दूसरे दिन खरना की रस्म पूरी कर खरना का प्रसाद वितरित किया गया। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर छठी मैय्या की विधिवत आराधना की गई और सभी की मंगलकामनाएं पूर्ण हों, इस भावना के साथ सप्तमी को सूर्य की पहली किरण के साथ भगवान भुवन भास्कर को अर्ध्य देकर उष्मा और जीवन में नई ऊर्जा के लिए प्रार्थना की गई। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि छठ मैय्या एक जीवंत देवी हैं और संतान प्राप्ति सहित जीवन की खुशहाली के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत किया जाता है। छठी मैय्या सभी की मंगलकामनाएं पूर्ण करें, इस भावना के साथ छठ महापर्व को सम्पन्न किया।
