DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राहगीर को कुल्हाड़ी से बेहोश होते तक मारा :सक्ती में साइड मांगने पर विवाद, दशगात्र का खाना खाकर लौट रहा था युवक, 3 गिरफ्तार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक को कुल्हाड़ी से मारा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 23 जून की दोपहर की है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है सकर्रा गांव में भूपेंद्र साहू दशगात्र का खाना खाने गया था।

लौटते समय सड़क पर साइड मांगने को लेकर 3 युवकों के साथ कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी दशगात्र वाले घर से कुल्हाड़ी और डंडा ले आए और खूब मारा। जिससे वह गंभीर हालत में बेहोश हो गया। घटना में घायल भूपेंद्र को राहगीरों ने पानी पिलाया। उसे सिर और पसली पर काफी गंभीर चोटें आईं है।

हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बेहोश अवस्था में मिले भूपेंद्र को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल भूपेंद्र को लोगों ने पानी पिलाया।

पकड़े गए आरोपी

भूपेन्द्र की मां श्यामबाई साहू ने मालखरौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई। SP अंकिता शर्मा, ASP हरीश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों को डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी और कटेकोनी से पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों में

  1. युगल किशोर चंद्रा (26 साल)
  2. शशि किशोर चंद्रा (24 साल)
  3. सुनील कुमार चंद्रा (20 साल)
घायल भूपेंद्र कई समय तक सड़क पर घायल पड़ा रहा।

घायल भूपेंद्र कई समय तक सड़क पर घायल पड़ा रहा।

घायल का इलाज जारी

युगल और शशि किशोर मूल रूप से ग्राम सिंघरा के रहने वाले हैं और वर्तमान में रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर में रहते हैं। सुनील कटारी गांव का रहने वाला है।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घायल भूपेंद्र का बिलासपुर में इलाज जारी है।

Exit mobile version