जांजगीर। शहर के जिला अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाल स्थिति में है। प्रतीक्षालय में बैठने के लिए लगाई गई लोहे की कई कुर्सियां टूट चुकी हैं, जिससे लोगों को बैठने में परेशानी हो रही है। वहीं आसपास साफ-सफाई का भी अभाव नजर आ रहा है। प्रतीक्षालय के आसपास कचरा और गंदगी फैली होने से यहां का वातावरण भी अस्वच्छ बना हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार और जांच के लिए पहुंचते हैं। उनके साथ आने वाले परिजन अस्पताल के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ऐसे में प्रतीक्षालय उनके लिए काफी उपयोगी है, लेकिन टूटी कुर्सियों के कारण लोगों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।
यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, टूटी कुर्सियां और फैली गंदगी
