मुंबई, एजेंसी। Penny Stock: 10 रुपए से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक में रोज अपर सर्किट लग रहा है। लॉजिस्टिक कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Limited) ने कल ही 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए परिणाम घोषित किए। आज भी स्टॉक खुलते ही अपर सर्किट में पहुंच गया।
खुलते ही अपर सर्किट
28 जुलाई को ए-वन लिमिटेड के शेयर बीएसई में 5.71 रुपए पर बंद हुए थे। आज सुबह यह 5.99 रुपए पर खुला जो कि कल के मुकाबले करीब पांच फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही यह अपर सर्किट में फंस गया। इसमें सर्किट लिमिट 5% का है।
एक साल में बड़ा उतार-चढ़ाव
बीते एक साल में इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव रहा। इसका 52 सप्ताह के हाई लेवल 70.41 रुपए का है। यह स्तर नवंबर 2025 में पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 5 रुपए का है जो कि 5 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड हुआ था। पिछले एक सप्ताह में यह 10 फीसदी से भी ज्यादा चढ़ा है जबकि एक महीने में यह 22 फीसदी गिरा है। बीते तीन महीने की चाल देखें तो यह 52 फीसदी लुढ़का है और छह महीने में 85 फीसदी। बीते एक साल में इसका 65 फीसदी निगेटिव रिटर्न रहा है।
