DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

इंदिरा विहार कॉलोनी के लोग बिजली समस्या से परेशान

कोरबा। इंदिरा विहार कॉलोनी, टीपी नगर के निवासियों ने बार-बार बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा है। इंदिरा विहार विकास समिति के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने स्थायी समाधान की मांग की। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और सचिव मनोज अग्रवाल ने पत्र में कहा कि हल्की हवा या बारिश होते ही कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है।

निवासियों के अनुसार आसपास के इलाकों में बिजली जल्दी बहाल हो जाती है, लेकिन इंदिरा विहार में आपूर्ति अक्सर सबसे अंत में शुरू होती है। पत्र में बताया गया कि लगातार कटौती से घरेलू कामकाज और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम खराब होने की आशंका के साथ ही लोग बिजली गुल होने को लेकर चिंतित रहते हैं। समिति ने विभाग से व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Exit mobile version