
भाजपा नेत्री,
पार्षद : वार्ड क्र.-०२, साकेत नगर
नगर पालिक निगम कोरबा
अध्यक्ष- जनभागीदारी समिति
मिनीमाता गल्र्स कॉलेज कोरबा
कोरबा। आज नारी शक्ति सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता का परिचय दे रही है। राजनीति में इससे अछूता नहीं है और स्वच्छ छवि का किरदार निभा कर समाज, राज्य और देश के विकास को रफ्तार दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा से लेकर विधानसभा एवं नगरीय निकायों में भी नारी की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत (पंचायत)आरक्षण करने का संविधान में जो संशोधन किया है वह आने वाले कल के लिए बेहतर परिणाम भी देगा। नारी सौम्य होने के साथ एक बेहतर प्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।
कोरबा शहर के सबसे महत्वपूर्ण वार्ड क्र.-2 साकेत नगर की वार्ड पार्षद एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आरती अग्रवाल ने भी घर वालों के सहयोग से राजनीति में कदम रखीं और सेवा तथा रचनात्मक कार्यों को धरातल पर लाने के लिए पांच वर्ष पूर्व वार्ड क्र.2 साकेत नगर से चुनाव लड़ी और एक तरफा जीत हासिल कीं। इसके पूर्व श्रीमती आरती अग्रवाल के पति एवं जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास अग्रवाल वार्ड क्र.2 के पार्षद रहे और दोनों की सहभागिता से वार्ड क्र.-2 साकेत नगर पूरे नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों से सर्वसुविधायुक्त वार्ड के रूप में प्रतिस्थापित हुआ और आज एक आदर्श वार्ड के रूप में पूरे नगर निगम क्षेत्र को नया संदेश दे रहा है।
श्रीमती आरती अग्रवाल के जज्बे ने वार्ड क्र.2 साकेत नगर की स्लम बस्तियों को काम करने का पैमाना माना और आज परिणाम सामने है। स्लम बस्ती स्वीपर मुहल्ला में आज चमचमाती सीसी रोड, स्वच्छ नालियां, पेय जल की समुचित व्यवस्था, बिजली से रोशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से अंतिम व्यक्ति को पक्की छत्त की सुविधा से यहां का नागरिक जीवन सामान्य हुआ। नहर किनारे बसी स्वीपर मुहल्ला में विकास कार्य कराना किसी चुनौती से कम नहीं था। नहर के किनारे बजबजाती जमीन और सिंचाई विभाग की जमीन होने के कारण यहां विकास कार्य कराना असंभव सा लग रहा था, लेकिन कहते हैं कि असंभव को संभव करने के लिए जज्बा, जुनून और अंतिम व्यक्ति के जीवन को सुदृढ़ और मंगलकारी बनाने के लिए अच्छी सोच होनी चाहिए। आरती अग्रवाल तथा उनके पति पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने विभागों से समन्वय स्थापित कर इस असंभव से लगने वाले कार्य को पूरा किया और आज सफाईकर्मियों का मोहल्ला भी पॉश कालोनी की तरह सर्व सुविधायुक्त बन चुका है।
श्रीमती आरती अग्रवाल का कहना है कि राजनेता ऐसा होना चाहिए जो जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतर सके और अंतिम व्यक्ति के लिए भी मंगलकारी सोच के साथ जनता के लिए सर्वदा उपस्थित रहे। विकास कार्योंे के साथ जनता के सुख-दु:ख में सहभागिता निभाते हुए उसे अपना परिवार का हिस्सा माने। हर सुख-दु:ख में जनता के साथ खड़ी रहने वालीं श्रीमती आरती अग्रवाल की सोच और राजनीति में नवाचार ने उन्हें कोरबा की महिला राजनीति में उन्हें एक अलग पहचान दिलायी और एक सशक्त नारी शक्ति के रूप में उभर कर आईं हैं।
सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को धरातल पर लाने के लिए राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए श्रीमती आरती अग्रवाल का परिवार भी सहयोगात्मक रूख अपनाकर आरती अग्रवाल को सेवा के अनंत पथ पर अग्रसर किया। पार्षद के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने से पूर्व श्रीमती आरती अग्रवाल ने अग्रवाल महिला मण्डल एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से रचनात्मक कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कई कार्य किया और सामाजिक गतिविधियों में संलग्र रहीं। पति विकास अग्रवाल सहित ससुर कोरबा भाजपा के आधार स्तंभ एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री राजबीर प्रसाद अग्रवाल सहित पूरे परिवार के सहयोग से ही आज श्रीमती आरती अग्रवाल कोरबा भाजपा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब हुईं।
लोक मंगलकारी भावनाओं को आगे बढ़ातीं श्रीमती आरती अग्रवाल
आज राजनीति कटूता और गंदी हो चली है, लेकिन नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र.-2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद एवं मिनीमाता गल्र्स कॉलेज कोरबा की जन भागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती आरती अग्रवाल वो व्यक्तित्व हैं, जो राजनीति में रहकर सुचिता और लोकमंगल कारी भावनाओं को आगे बढ़ाया और अपने सीमित क्षेत्र साकेत नगर को मॉडल के रूप में सिर्फ प्रदर्शित ही नहीं किया बल्कि इसका संदेश पूरे नगर पालिक निगम क्षेत्र में पहुंचाया। इस वार्ड में विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति से शुरूआत कर विकास कार्योंं को विस्तारित किया और अंतिम व्यक्ति से प्रारंभ कर हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। श्रीमती आरती अग्रवाल राजनीतिक सुचिता और लोक मंगलकारी सोच की जीती जागती उदाहरण हैं। भाजपा के सुशासन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को आत्मसात कर महिला राजनीति को आगे बढ़ा रहीं हैं। इस बार भाजपा सरकार ने कोरबा में महिला सशक्तिकरण और नारी के सक्षम नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए महापौर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया है और यदि अवसर मिलता है तो आरती अग्रवाल अपने विजन को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रही हैं। उनका कहना है कि नारी शक्ति में प्रकृति ने अनुपम नेतृत्व क्षमता की सौगात दी है और अवसर मिले तो नारी इसे धरातल पर ही दिखाती हैं। महिलाओं में जहां सौम्यता, ममता और परिवार की देख-रेख का जिम्मा होता है और यदि राजनीति में अवसर मिले तो वह जनता को परिवार की तरह ही सदस्य मानकर उनके लिए नया विजन लेकर उनके मंगल के लिए बेहतर करने का प्रयास करती हैं। आरती अग्रवाल का भी कहना है कि सामान्य सीट होने के कारण उनकी भी अपेक्षा है कि अवसर मिले और नये विजन से क्षेत्र का विकास हो। श्रीमती आरती अग्रवाल ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार एवं अपने क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करने का उन्हें जो जिम्मेदारी दी थी, उन्हें वे पूरी शिद्दत के साथ निभाई और अपने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को काफी लीड दिलाई। सुश्री सरोज पाण्डेय ने भी श्रीमती आरती अग्रवाल की कार्य क्षमता और नेतृत्व क्षमता की कायल थीं और उनके कार्योंे की प्रशंसा की। भाजपा के सुशासन एवं मोदी की गारंटी से इस बार निश्चित ही नगर सरकार भाजपा की होगी। महापौर की कुर्सी पर इस बार नारी शक्ति विराजमान होगी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का असर भी दिखेगा।
एक नजर : पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर…
श्रीमती आरती अग्रवाल विद्यार्थी जीवन से ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी रहीं, लेकिन भाजपा नेता एवं जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास अग्रवाल से परिणय सूत्र में बंधने के बाद आरती अग्रवाल को ऐसी राजनीतिक विरासत मिली, जिनके दादा ससुर स्व. छोटेलाल अग्रवाल जनसंघ के सक्रिय स्वयं सेवक के रूप में कोरबा ही नहीं जिले के बीहड़ वनांचल क्षेत्रों में पिछड़ों की सेवा की। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को आदर्श और प्रेरणा श्रोत मानने वाले भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं जिला भाजपा के मार्ग दर्शक के रूप में कार्य करने वाले श्री राजबीर प्रसाद अग्रवाल जैसा व्यक्तित्व ससुराल में पिता स्वरूप ससुर भी मिले और उनके आदर्शों को आत्मसात कर राजनीति में कदम बढ़ाया। समाज सेवा और बेहतर जनप्रतिनिधि के रूप में पार्षद रहे जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास अग्रवाल के रूप में जीवन साथी मिलने से श्रीमती आरती अग्रवाल के राजनीतिक जीवन को पंख मिले और राजनीति को सेवा का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बनाकर बीते पांच साल तक अपने वार्ड को विकसित करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी। बेहतर परिवार संचालन के साथ अपने क्षेत्र की जनता की प्रमुख बनकर उनके हर सुख – दु:ख में अपनी सहभागिता निभाई। 31 जुलाई 1982 को संभ्रांत परिवार में जन्मी श्रीमती आरती अग्रवाल ने विवाह के बाद सामाजिक सरोकार में और सक्रिय हो गईं। समाज सेविका श्रीमती गायत्री अग्रवाल जैसी ससुराल में माँ (सास) मिली और उनसे भी प्रेरणा लेकर अपनी सोच को आगे बढ़ाई। उनकी सोच है कि सक्षम व्यक्ति यदि अपनी आय का कुछ अंश समाज को दे… तो भारत फिर से स्वर्ग बन जाएगा। वे राजनीतिक जीवन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ परिवार का भी पूरा ख्याल रखती हैं। श्रीमती आरती-विकास अग्रवाल के दो पुत्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं और डॉ. बनकर उनका भी लक्ष्य है- पीडि़त मानवता की सेवा।
सामाजिक सरोकार
मार्च 2020 में भारत में विश्व व्यापी कोरोना महामारी ने हमारी आर्थिक और सामाजिक जीवन को छिन्न-भिन्न कर दिया था। रोजी मजदूरी कर परिवार पालने वाले से लेकर हर वर्ग इस महामारी से चिंतित था। कोरबा में भी इसका भयावह रूप देखने को मिला। ऐसे संकट ग्रस्त समय पर श्रीमती आरती अग्रवाल ने परिवार के मुखिया की भांति अपने वार्ड के लोगों के लिए राहत सामाग्री उपलब्ध कराई। इतना ही नहीं महामारी से बचने के लिए एक-एक व्यक्ति को वाहनों की व्यवस्था कर कोविड सेंटर पहुंचाया और शत प्रतिशत टीकाकरण कराया, जिससे जनहानि न हो सके। एक बेहतर जन प्रतिनिधि होने के नाते श्रीमती आरती – विकास अग्रवाल ने जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाया एवं चिकित्सा की व्यवस्था की । कोविड काल ही नहीं बल्कि सामान्य दिनों में भी वार्ड में चिकित्सा शिविर का आयोजन, जन समस्या निवारण शिविर में पार्षद श्रीमती एवं श्री अग्रवाल ने वार्ड को समस्या विहीन बनाने के लिए पूरे 10 साल तक जी जान लगाकर कार्य करते रहे। विकास अग्रवाल एक सक्षम व्यापारी होने के साथ-साथ एक अच्छे प्रतिनिधि होने का लोगों को एहसास दिलाया और अपनी आय का कुछ अंश समाज सेवा के कार्यों में खर्च किया और करते आ रहे हैं। वार्ड के कुपोषित बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उन्हें चिन्हित कर अपने तरफ से पोषण आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती कराया और वे बच्चे आज स्वस्थ जीवन जीने के साथ अपनी उम्र को स्वस्थ बढ़ा रहे हैं। जनता के सुख-दु:ख में हमेशा साथ रहने का नाम है श्रीमती आरती अग्रवाल।
आरती अग्रवाल ने कहा – नई सोच और नया विजन के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं का मिला सानिध्य और सहयोग
नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्र. 2 साकेत नगर की पार्षद एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आरती अग्रवाल ने कहा कि वे और उनके पति श्री विकास अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं, मंत्रियों के सहयोग से वार्ड क्र. 2 साकेत नगर को सबसे बेहतर वार्ड बनाने में सफल हुईं। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति सकारात्मक सोच और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि के लिए कार्य करने का विजन ने हमें सफलता दिलाई और वार्ड के सभी नागरिकों के सहयोग से ही यह संभव हो सका।
विकास कार्यों के साथ वार्ड को हरित, स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना था लक्ष्य
अब विजन को विस्तार देने की इच्छुक हूं- आरती
आरती अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। साकेत नगर के विकास में भाजपा सरकार, कोरबा जिले के वरिष्ठ नेताओं का भरपूर सहयोग मिला। आज साकेत नगर सबसे बेहतर वार्ड के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। हमारा लक्ष्य था लोगों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार के साथ वार्ड को हरित, स्वच्छ, सुंदर बनाना। आरती अग्रवाल ने कहा कि इस विजन को विस्तार देने की इच्छुक हूं और अवसर मिलता है तो पूरे निगम क्षेत्र में इस विजन को विस्तार दिया जाएगा।
साकेत में इस बार भाजपा की सरकार
श्रीमती आरती अग्रवाल ने कहा कि गत एक साल से विष्णु के सुशासन का असर कोरबा ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार साकेत में नारी शक्ति का दम दिखेगा और भाजपा संगठन जिसे भी महापौर प्रत्याशी के रूप में उतारेगा, एक जुटता के साथ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करेंगे और महापौर भाजपा की ही होगी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही पारदर्शी, स्वच्छ नगर सरकार चला सकती है, इसलिए इस बार भाजपा की महापौर बनाएं एवं निगम क्षेत्र का संतुलित विकास करें।
