DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल 18 रुपए, डीजल 35… चुनावों के बाद बढ़ सकते हैं दाम! रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मुंबई, एजेंसी। मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत में भी पेट्रोल-डीजल, LPG पर गहरा असर पड़ रहा है। पिछले दिनों LPG को लेकर सभी कपंनियों ने कई तरह के बदलाव कर दिए। इसी के साथ पेट्रोल-डीजल की कपंनियां भी घाटे में जा रही है, लेकिन रिटेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कंपनियों के अनुसार इस समय पेट्रोल 18 रुपए, डीजल 35 रुपए प्रति लीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसकी वजह से कंपनियों द्वारा तेल की रिटेल कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

भारतीय तेल कंपनियों ने 2022 से लेकर अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बाजार की आधारित व्य्वस्था के अनुसार तय की जाती है। मिडिल ईस्ट जंग के बीच साल की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर कच्चे तेल की 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है। 

तेल कंपनियो को नुकसान

जंग के बाद से तेल की कंपनियों को लगातार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के रिटेल दामों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई। जानकारी के अनुसार पिछले महीने सरकारी तेल को रोजाना 2400 करोड़ का घाटा पड़ा। हालांकि अब 1600 करोड़ रुपए प्रतिदन के आसपास पहुंच गया है।  

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Macquarie Group की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल-डीजलों के दाम बढ़ाए जा सकते है, कंपनी का कहना है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे अहम राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा सकते है।

Exit mobile version