कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा का संचालक मंडल, सामान्य सभा एवं फैमिली पिकनिक कार्यक्रम जल विहार बुका में 12 दिसम्बर 2025 को जल विहार बुका में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
मीटिंग में दोनों स्कूलों का वार्षिकोत्सव समारोह के आयोजन पर चर्चा की गई। परमानेंट प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की गई। चटपटे व्यंजन के साथ हौजी गेम का भी आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया, साथ ही नौका विहार का आनंद लिया गया।

कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन अग्रवाल पीएमसीसी, एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े-अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ कोरबा, लायन रविशंकर सिंह-सचिव, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल-रीजन चेयरमेन, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन पदमसिंह चंदेल, लायन संतोष खरे, लायन पुरषोत्तम अग्रवाल, लायन दीपक माखीजा, लायन अरविन्द साहु, लायन मनमोहन यादव, लायन कान्ता अग्रवाल, लायन मीना अग्रवाल, लायन अनिमा प्रसाद, लायन भगवती अग्रवाल, लायन ममता वासन, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती रिया माखीजा सहित अन्य सभी लायन सदस्य की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
