कोरबा । आईटीआई रामपुर के पास स्थित जिला रोजगार दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 जुलाई को किया जाएगा। इसके माध्यम से एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई, सेंट जोसेफ फायर एंड सेफ्टी एकेडमी कोरबा, सत्या ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कोरबा और शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर नियोजकों द्वारा भाग लिया जाएगा। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
रोजगार दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 को
