DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पिरदा में पर्यावरण संरक्षण आैर पौधरोपण के तहत लगाए पौधे

मालखरौदा। जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा में पर्यावरण संरक्षण आैर पौधरोपण के तहत एक पेड़ मां के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिरदा के परिसर में फलदार छायादार पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायत ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण किया। साथ ही ग्रामीणों को भी अपने बाड़ी खेत के मेड़ में पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान सरपंच भुनेश्वरी खूंटे, उपसरपंच ललिता साहू, पंच विनोद खूंटे, दिगम्बर साहू, नीलकुमार बंजारे, झरोखानंद जायसवाल, चुनौती भारद्वाज, बोधकुमार बंजारे, निखिल सिदार, डॉक्टर तिलेश्वर प्रसाद जायसवाल, सोहनपाल खूंटे, रोहित साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version