कोरबा। मेरा युवा भारत कोरबा, नेहरू युवा केंद्र संगठन 27 व 28 दिसंबर को जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट आयोजित की गई। विद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 1 में आयोजित मीट के दौरान विभिन्न खेल विधाएं आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागी युवाओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्पोर्ट्स मीट में पुरुष वर्ग के लिए कबड्डी, गोला फेंक तथा 800 मीटर रेस तो महिला वर्ग के लिए रस्साकसी, गोला फेंक तथा 400 मीटर रेस का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर पर विजित प्रतिभागियों ने अपने अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया।
जिसमें कबड्डी में कोरबा की टीम विजेता तो पोड़ी उपरोड़ा की टीम उपविजेता रही। रस्साकसी में पोड़ी उपरोड़ा की टीम विजेता एवं करतला ब्लॉक की टीम उपविजेता रही। अन्य प्रतियोगिताओं में भी युवाओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रथमेश मानेकर प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, बालको सीएसआईआर, अनिरुद्ध भार्गव प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, डब्ल्यूजेसीएफ, अमित घोष सेफ्टी मैनेजर, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन, चंद्रकांत भूरे अकाउंटेंट, किड्स केयर सेंटर, डॉ.अंकिता कुमारी ओटी किड्स केयर सेंटर ने पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार, गोविंद केवट, सुमन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
