DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तमिलनाडु के CM बने विजय को पीएम मोदी ने दी बधाई, उनके आगामी कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को टीवीके के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करने का वादा किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा, ‘तिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

टीवीके ने विधानसभा चुनाव की 234 सीटों में 108 पर जीत हासिल की और कांग्रेस, वामदलों एवं अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय को यहां .नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

Exit mobile version