DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

PM मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं:कहा- इस बार भी जवानों के साथ त्योहार मनाऊंगा, पिछले साल INS विक्रांत पर गए थे

नई दिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच मनाएंगे। वे कहां जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

2025 में पीएम मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी थी।

पीएम बोले- आपका समय समृद्धि से भरा रहे

नमस्ते, दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे।मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मोदी ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

इससे पहले शनिवार सुबह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने भगवान की आरती की, राधाकृष्णन ने उन्हें तिलक लगााया और उपहार दिए।

मोदी की जवानों के साथ दिवाली मनाने की तस्वीरें..

2025: पीएम मोदी गोवा में INS विक्रांत पर पहुंचे, जहां उन्होंने सैनिकों के साथ खाना भी खाया।

2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई।

2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई।

2023: प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।

2022: PM मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने 1999 कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Exit mobile version