मस्कट,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के बाद 2 दिन के दौरे पर ओमान पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम ने ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की।

यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण है। वे 17 और 18 दिसंबर को ओमान में रहेंगे।
यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
मोदी के ओमान पहुंचने की तस्वीरें…
प्रधानमंत्री मोदी ओमान पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गए हैं। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण है। प्रधानमंत्री 17 और 18 दिसंबर को ओमान के दौरे पर रहेंगे।
यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद है।
ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री से मिले मोदी
मस्कट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की।
