DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

PM मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ चीन का साथ मांगा:चीनी राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया, जिनपिंग बोले- ड्रैगन और हाथी एक हों

बीजिंग/नई दिल्ली,एजेंसी। सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों के बीच 50 मिनट बातचीत हुई। इसमें मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी ने आतंकवाद को वैश्विक मुद्दा बताया और इसके खिलाफ लड़ाई में साथ देने की मांग की।

मोदी ने ये भी कहा कि भारत और चीन के बीच सहयोग से 2.8 अरब लोगों को फायदा होगा और यह पूरी मानवता के कल्याण का रास्ता खोलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने जिनपिंग को भारत में आयोजित ब्रिक्स 2026 में आने के लिए न्योता दिया।

वहीं, मीटिंग में जिनपिंग ने कहा कि PM मोदी से मिलकर खुशी हुई। ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) को साथ आना चाहिए।

गलवान झड़प के बाद मोदी का पहला चीन दौरा

मोदी शनिवार शाम 2 दिन के जापान दौरे के बाद चीन पहुंचे थे। जून 2020 में हुई गलवान झड़प के बाद भारत-चीन के संबंध खराब हो गए थे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को कम करना भी है।

मोदी आज तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस बार चीन में इतिहास की सबसे बड़ी SCO समिट का आयोजन हो रहा है।

इसमें 20 से ज्यादा देश शामिल हो रहे हैं। मोदी और पुतिन के साथ-साथ सेंट्रल एशिया, मिडिल ईस्ट, साउथ एशिया और साउथ-ईस्ट एशिया के नेता भी इस समिट में शामिल होंगे।

पीएम मोदी सोमवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे।

SCO समिट से जुड़ी तस्वीरें…

चीनी डेलीगेशन के साथ मीटिंग के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल। PM मोदी के साथ अजीत डोभाल (बाएं) भी हैं।

चीनी डेलीगेशन के साथ मीटिंग के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल। PM मोदी के साथ अजीत डोभाल (बाएं) भी हैं।

मोदी और जिनपिंग ने द्विपक्षीय बैठक से पहले हाथ मिलाए।

व्लादिमिर पुतिन SCO समिट के लिए रविवार सुबह चीन पहुंचे।

भारतीय प्रधानमंत्री शनिवार को जापान दौरे के बाद SCO समिट के लिए चीन पहुंचे।

तियानजिन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया गया।

तियानजिन में मीजियांग कन्वेंशन एंड एक्जिबिशन सेंटर के पास सुरक्षा में तैनात एक बख्तरबंद गाड़ी और पुलिसकर्मी। यहीं पर SCO समिट का आयोजन हो रहा है।

Exit mobile version