DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भोपाल में PM मोदी की पाकिस्तान को फिर चुनौती:कहा- आतंकियों के मददगारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, गोली का जवाब गोले से मिलेगा

भोपाल,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को चुनौती दी है। भोपाल मे उन्होंने कहा कि गोली का जवाब गोले से मिलेगा। सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक बन गया है। मोदी ने कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई।

हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पीएम ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में कुल 39 मिनट 38 सेकेंड का भाषण दिया। इस दौरान देवी अहिल्याबाई के बारे में 25 मिनट 55 सेकेंड बोलने के बाद उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलना शुरू किया। सेना और उसके शौर्य पर उन्होंने 6 मिनट 58 सेकेंड तक तक बोला। इस अवधि में उन्होंने कुल 7 बार सिंदूर का जिक्र किया।

Exit mobile version