DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पीएम मोदी का त्रिशूर में रोड शो:पलक्कड़ में बोले- केरल स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों में फंसा, LDF-UDF दोनों भ्रष्टाचारी, इन्हें भाजपा से डर

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार से केरल में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। पलक्कड़ में रैली के बाद पीएम त्रिशूर पहुंचे हैं। यहां उनका रोड शो 34 मिनट तक चला। सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ मौजूद रही।

इससे पहले पलक्कड़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि दशकों से केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ LDF, दूसरी तरफ UDF; एक तरफ कम्युनिस्ट, दूसरी कांग्रेस। एक करप्ट, दूसरा महा-करप्ट। एक कम्युनल, दूसरा महा-कम्युनल। LDF और UDF की सारी पॉलिसी सिर्फ वोट-बैंक पॉलिटिक्स के लिए हैं।

पीएम ने कहा कि इन भ्रष्टाचारी पार्टियों को बीजेपी से डर लगता है। अगर हम सत्ता में आ गए तो इनके सारे काले कारनामों की पोल खुल जाएगी।

त्रिशूर में पीएम मोदी की रैली निकाली गई। उनके साथ भाजपा सांसद सुरेश गोपी नजर आए।

केरल के पलक्कड़ में रैली के दौरान पीएम ने स्थानीय वाद्य यंत्र भी बजाया।

5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स

तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी।

टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।

डीएमके नेता बोले- विजय को मेरे खिलाफ केस लड़ना चाहिए

डीएमके नेता इनिगो एस. इरुदयराज ने कहा कि मैं सीएम स्टालिन का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे तिरुचिरापल्ली पूर्वी से चुनाव लड़ने का एक और मौका दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस चुनाव को दूसरी बार भी एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करूंगा। क्योंकि सरकार की लागू कई योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि टीवीके चीफ विजय में साहस की कमी है। यदि उनमें हिम्मत है, तो उन्हें पेरम्बूर सीट छोड़कर तिरुचिरापल्ली से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। मैं उन्हें चुनाव में हरा दूंगा।

ममता बोलीं- भाजपा एकतरफा सोच रखती है

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में मछली नहीं खाई जाती। अगर भाजपा आई तो आप मांस या अंडा नहीं खा पाएंगे। ये लोग एकतरफा सोच रखते हैं और किसी धर्म में विश्वास नहीं करते। ये लोग दंगे भड़काकर सत्ता में आने की कोशिश में हैं।

Exit mobile version