नई दिल्ली,एजेंसी। पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात के दाहोद में कहा, ‘यहां में तीन साल पहले लोकोमोटिव निर्माण संयंत्र का शिलान्यास करने आया था। लोग कहते थे कि चुनाव आया तो उद्घाटन करने आ गए, कुछ बनने वाला नही है। लेकिन, आज यहां 9000 हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन बनकर तैयार हो गया है। मैंने कुछ देर पहले ही हरी झंडी दिखाई है।’
पीएम ने कहा, हमने पुरानी बेड़ियां तोड़ीं हैं। मैं देश सेवा में जुटा रहा। इन वर्षों में देश ने वे फैसले लिए, जो अकल्पनीय थे। इन वर्षो में दशकों पुरानी बेडियों को तोड़ा है। देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।’
पीएम ने कहा, ‘साथियों जिन्हें कोई नहीं पूछता उन्हें मोदी पूछता है। आदिवासी समाज में लोग पीछे रह गए हैं। उसमें भी पीछे रहने वाले लोगों की चिंता मैं करता हूं। मैने उनके लिए भी योजना बनाई। लाखों आदिवासी भाई बहनों को इसका लाभ मिल रहा है।मैं यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा हूं।’
आमसभा से पहले मोदी ने यहां रोड शो भी किया। पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य में यह उनका पहला दौरा है। वे सोमवार सुबह सबसे पहले वडोदरा पहुंचे और रोड शो किया।
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य वडोदरा में PM मोदी के रोड शो में शामिल हुए।
