DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पीएम स्वनिधि ऋण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े अश्वनी दास माणिकपुरी

फास्ट फूड दुकान शुरू कर व्यवस्थित रूप से चला रहे व्यवसाय
कोरबा 07 अक्टूबर 2026। पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिले ऋण ने अश्वनी दास माणिकपुरी को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद की। उन्होंने योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर फास्ट फूड की दुकान शुरू की।
श्री माणिकपुरी बताते हैं कि पहले व्यवसाय के लिए साहूकारों या अन्य लोगों से उधार लेने पर अधिक ब्याज देना पड़ता था, जिससे आर्थिक परेशानी होती थी। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण मिलने से उन्हें राहत मिली और अपना काम शुरू करने का अवसर मिला।
आज वे अपनी फास्ट फूड की दुकान का व्यवसाय सुचारु रूप से चला रहे हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। श्री माणिकपुरी ने आर्थिक सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक और भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version