DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल हुये सर्वोच्च लायंस एम्बेसडर एवार्ड से सम्मानित

कोरबा। विश्वव्यापी सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी से लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के मार्गदर्शक एवं डिस्ट्रिक्ट के पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल जी को लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के सर्वोच्च एवार्ड गोल्डन पिन लायंस एम्बेसडर एवार्ड से सम्मानित किया गया।

दिनांक 22 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में लायंस परम्परानुसार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन सुधीर जैन की आधिकारिक यात्रा रखी गई जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा क्लब के सेवा गतिविधियो एवं परमानेंट प्रोजेक्टो का निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात् डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने उद्बोधन में बताया कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यो के लिए विभिन्न प्रकार के एवार्ड रखे जाते है। जिनमे से एक सर्वोच्च एवार्ड लायंस एम्बेसडर एवार्ड होता है। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट में पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को 150 से अधिक लायन सदस्य बनाने हेतु इंटरनेशनल मुख्यालय शिकागो द्वारा सर्वोच्च एवार्ड लायंस एम्बेसडर एवार्ड से सम्मानित किया गया है।
लायंस क्लब में पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने अनेको सेवा कार्यो के साथ साथ कई सेवा करने वाले नागरिको को लायंस क्लब से जोड़ा औंर अपने साथ जोड़ते हुये उनको लायनवाद में विशेष पहचान एवं ऊॅचाईयाॅ दिलाई है। लायंस क्लब में इनके इस समर्पण भावना एवं सहभागिता हेतु सर्वोच्च एवार्ड लायंस एम्बेसडर एवार्ड सम्मान पूर्वक प्रदान किया गया।

उक्त आधिकारिक यात्रा में लायन रश्मि जैन, एमजेएफ लायन राजेश अग्रवाल (जोन चेयरमेन), लायन मनोज गुप्ता, लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, लायन दीपक जायसवाल, लायन दर्शन अग्रवाल सहित क्लब के अन्य लायन सदस्य भी उपस्थित थे।

Exit mobile version