DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल लायंस एम्बेसडर गोल्डन पिन से सम्मानित


कोरबा। जबलपुर (मध्यप्रदेश) में तीन दिवसीय द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई, जिसमें वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें लायन पवन मल्लिक ऐतिहासिक मतों से निर्वाचित हुए। वीडिजी प्रथम लायन विजय अग्रवाल सत्र 2025-26 के लिएडिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में निर्वाचित हुए। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा मड़वारानी के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को लायंस एम्बेसडर गोल्डन पिन से उपस्थित लायन अतिथियों ने सम्मानित किया।


लायन अग्रवाल को यह सम्मान कोरबा में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के बैनरतले विभिन्न एवं अद्भूत रचनात्मक कार्यों के लिए दिया गया। लायन डॉ. अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित किया है, इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सेवाभावना का कोई मोल नहीं है। मानवीय सेवा में उनके योगदान से कई लाभान्वित हुए हैं। इनके अलावा उनका कई रचनात्मक कार्य उल्लेखित हैं।

Exit mobile version