कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी की दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस 09 एवं 10 मई को कोरबा के जश्न रिसोर्ट परिसर में सम्पन्न होगा, जिसमें इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का भी चुनाव होगा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी प्रत्याशी के रूप में कोरबा के लायन दिग्गज पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, पूर्व मल्टीपल वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की दमदार उपस्थिति होगी।

इंटरनेशनल डायरेक्टर प्रत्याशी के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी लायन दिग्गजों से 100 प्रतिशत समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि सबके सहयोग से लायनवाद को टीमभावना के साथ नई ऊंचाईयां दी जाएगी। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल कोरबा लायनवाद को विश्व शिखर तक पहुंचाया था। उनके नेतृत्व में कई बड़े-बड़े स्वास्थ्य शिविर कोरबा में आयोजित हुआ, तब कई लोगों को आंखों की रौशनी मिली थी, स्वास्थ्य सुविधा का लाभ कोरबा के अंतिम छोरों तक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पहुंचाया, उनके नेतृत्व में कोरबा सहित डिस्ट्रिक्ट 3233सी के कई क्लबों में कई ऐतिहासिक स्थायी प्रोजेक्ट को गति मिली, कोरबा सहित डिस्ट्रिक्ट 3233 सी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य हुए। रचनात्मक कार्यों में वे हमेशा आगे रहने वाले डिस्ट्रिक्ट के सबसे ख्यातिलब्ध लायन सदस्य हैं। लायंस क्लब कोरबा में उनका अध्यक्षीय कार्यकाल स्वर्णीम रहा और अब वे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के स्थायी प्रोजेक्ट नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के कारण शिक्षा प्रकल्प के कारण अलग पहचान बनाए हुए हैं। रचनात्मक कार्यों में भी उनकी अलग पहचान है।
