कोरबा। कोरबा के ख्यातिलब्ध समाजसेवी, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के डायरेक्टर, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के मार्गदर्शक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि होली के रंगों की तरह सभी का जीवन खुशियों से रंग-बिरंगा हो। सभी के जीवन में यह रंगों का त्यौहार सुख, शांति और समृद्धि की बयार लाए। यह त्यौहार कोरबा में सद्भाव लाए और सभी मानवीय संवेदनाओं से अभिभूत हों। उन्होंने कहा होली बुराई पर अच्छाई की जीत है और सभी सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हों। 02 मार्च को होलिका दहन होगा और 04 मार्च को धुलेंदी (रंग-गुलाल) खेली जाएगी। इस त्यौहार पर सभी गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम को बढ़ावा दें, यही होली का संदेश है।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी होली की शुभकामनाएं
