रायपुर, एजेंसी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रदेशभर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए। रायपुर के तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस, अंबेडकर चौक और तेलीबांधा में दिया जलाया।
इस काम में अधिकारी-कर्मचारी और सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बिलासपुर में पोडियम पर भारत के नक्शे के बीच रंगोली से PM मोदी की तस्वीर बनाई गई। वहीं जगदलपुर, अंबिकापुर, भिलाई और अन्य सभी जिलों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया।
रायपुर में सीएम हाउस के पास जगमगाए दीप।
रायपुर- तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए।
बिलासपुर में भारत के नक्शे के बीच रंगोली से PM मोदी की तस्वीर बनाई गई है।
सीएम साय महादेव घाट में महाआरती में शामिल हुए।
जगदलपुर में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस नेता
इधर जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

इसी दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा भी पहुंचे और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
जगदलपुर में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए, एक दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में जलाए गए 1100 दीये
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के तहत आज ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ पहल के अंतर्गत मुख्यालय सेवा भवन प्रांगण में 1100 दीये जलाए गए।
कोंडागांव में स्कूली बच्चों ने PM मोदी के लिए जलाए 251 दीप
कोंडागांव के मडानार में स्कूली बच्चों ने PM मोदी के लिए जलाए 251 दीप।
