DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कविता – सर्दियों में त्वचा का रखिए ख्याल…!

Oplus_131072

ठंडी हवाओं ने जब “मौसम” का रुख मोड़ा, 

ओस की बूंदों ने जब धरती से नाता जोड़ा। 

सर्द सुबह ने दस्तक देकर यह संदेश सुनाया, 

त्वचा की नमी को “ठंड” ने धीरे-धीरे चुराया।

यूं रूखेपन की आहट से त्वचा घबराने लगी, 

आज कोमलता की चादर कहीं खोने लगी। 

ऐसे में देखभाल का एक दीप जलाना होगा, 

अपने “तन” को स्नेह से फिर सजाना होगा।

गुनगुने जल से ही स्नान का नियम अपनाएँ, 

अति गर्म पानी से त्वचा को दूर रखें, बचाएँ। 

नहाने के तुरंत बाद क्रीमों का साथ निभाएँ, 

नमी को भीतर रख त्वचा कोमलता लौटाएँ।

होंठों पर लिप बाम हैं साथ, हाथों पर प्यार, 

पैरों को भी मिले यहाँ देखभाल का उपहार। 

रात में मॉइस्चराइज़र की खुशबू भी बिखेरें, 

मोजों की गर्माहट से सर्द रातें हमको न घेरें।

पानी पीना मत भूलिए, इस मौसम के बहाने, 

फलों व सब्जी से सजाएँ पोषण के खजाने। 

बादाम और अखरोट “भोजन” में शामिल हों, 

स्वस्थ जीवन के सुंदर से यह सभी साथी हों।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Exit mobile version