DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चैतमा पेट्रोल पंप लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाईक एवं चाकू जप्त

कोरबा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजकुमार कश्यप द्वारा भी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चैतमा में श्री सांई फ्युल्स पेट्रोल पंप में दिनांक 15-16/01/2026 की दरम्यानि रात 04 युवको ने मारपीट कर चाकू दिखाकर 8000/रू लूटपाट किये थे, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रंमांक- अप.क्र. 25/2026 धारा-309(6), (5)बीएनएस कायम कर विवेचना की जा रही थी।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिध्दार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, अनुविभागीय पुलिस अधिक्षक कटघोरा के मार्गदर्शन में एवं विवेचना क्रम में समीर नागेश निवासी पाली को चौकी चैतमा थाना पाली पुलिस के द्वारा गिरफतार किया गया है। गिरफतार आरोपी से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई है। प्रकरण के तीन अन्य आरोपी (1) वेदप्रकाश ऊर्फ नीलेश वैष्णव (2) अभिषेक प्रजापति ऊर्फ मांडा (3) कपिल पटेल सभी निवासी पाली को रतनपुर पुलिस ने थाना रतनुपर के अपराध क्रमांक 33/2026 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 18/01/2026 को गिरफतार किया गया है। जिन्हे अभिरक्षा में लिये जाने की न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर पृथक से गिरफतारी की जायेगी।

Exit mobile version