पाली में हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार:घटना में प्रयुक्त पल्सर बाईक एवं चाकू जप्त
Divya Akash
कोरबा।जगत नेताम निवासी पूटा थाना पाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक- 09/01/2026 को रात्रि 08:30 बजे पूटा के पास इसके साथ दो पल्सर मोटर सायकल में 04 युवको द्वारा झपटमारी कर इसके पास से 2000/रू की लूटपाट किये थे, जिसका थाना पाली में अपराध क्रमांक-19/2026 धारा- 304(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिध्दार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, अनुविभागीय पुलिस अधिक्षक कटघोरा के मार्गदर्शन में एवं विवेचना क्रम आरोपी श्रीयष परिहार उर्फ कान्हा परिहार निवासी पाली को थाना पाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी वेदप्रकाश वैष्णव ऊर्फ नीलेश वैष्णव को रतनपुर पुलिस ने थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक- 33/2026 धारा- 309(4), 3(5)बीएनएस के तहत दिनांक 18/01/2026 को गिरफ्तार किया गया है। जिसे अभिरक्षा में लिये जाने की न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर पृथक से गिरफ्तारी की जायेगी। प्रकरण में दो अन्य आरोपी सुल्तान हुसैन एवं कामरान अंसारी की पता तलाश किया जा रहा है।