चुनावी रंजिश और व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता हत्या का प्रमुख कारण
कोरबा/कटघोरा। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक भाजपा नेता अक्षय गर्ग जो ठेकेदारी का काम करता है। अपने वाहन ईनोवा कार क्रमांक सीजी 05 क्ज्ञ 2244 से अपने काम के सिलसिले में दिनांक 23.12.2025 को अपने साईट, ग्राम कटोरी नगोई केम्प गया हुआ था। जो करीबन प्रात: 10:00 बजे अक्षय गर्ग अपने केम्प के मेश के पास अन्य लेबरों से काम के सबंध में चर्चा कर रहा था। उसी समय चार पहिया वाहन में तीन अज्ञात व्यक्ति आए और अक्षय गर्ग को लोहे के धार दार टंगिया व चाकू से मारकर, चोट पहुंचाकर भाग गए है। अक्षय गर्ग के सिर के पीछे, हाथ, पेट में गभीर चोट लगी थी। उक्त घटना की सूचना मिलने पर अक्षय गर्ग के भाई अभय गर्ग, सुपरवाईजर पिनाकराम एवं अन्य लोग अक्षय गर्ग को तत्काल ईलाज हेतु हरिकृष्ण अस्पताल कटघोरा उसके ईनोवा वाहन से लेकर आये। जिसे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उसकी मृत्यु हो जाना बताया गया। प्रार्थी जय गर्ग पिता स्व. प्रदीप गर्ग उम्र 30 वर्ष साकिन कटघोरा वार्ड नंबर 03 की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा मे मर्ग क्रमांक 162/25 धारा 194 बीएनएसएस पर से अपराध क्रमांक 425/25 धारा 103(1), 238(ए), 61(2), (ए), 3(5) BNS का पंजीबद्ध किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित होकर अग्रिम जांच/विवेचना हेतु पर थाना कटघोरा, सायबर, थ्ैस् टीम को निर्देशित किये।

उपरोक्त प्राप्त निर्देशानुसार घटना स्थल पर उपस्थित गवाहों से पूछताछ कर भौतिक/तकनिकी साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्ग दर्शन मे विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 7-8 घंटे मे ही आरोपी (1) मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलदा, थाना कटघोरा (2) विश्वजीत ओग्रे पिता स्व. नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी सिंघिया कोरबी, (3) गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 वर्ष निवासी मलदा (4) विधि से संघर्षरत बालक को पूछताछ कर हिरासत मे लिया गया। उक्त आरोपियों द्वारा एक दिन पूर्व भी मृतक अक्षय गर्ग का पीछा कर हत्या करने का प्रयास किया गया किंतु उक्त प्रयास में असफल रहे।
आरोपियों की भूमिका:-
- मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलदा – घटने का मुख्य आरोपी जिसके द्वारा हत्या के संबंध मे योजना तैयार कर हथियार इक_ा कर सर्वप्रथम घटना स्थल पर मृतक के पेट पर वार किया गया है।
- विश्वजीत ओग्रे पिता स्व. नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी सिघिया कोरबी – उक्त आरोपी के द्वारा मिर्जा मुस्ताक का मुख्य सहयोगी है जिसके द्वारा घटना स्थल पर लोहे की टंगिया से अक्षय गर्ग के सिर पर वार कर चोट पहुचाया है।
- गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 वर्ष निवासी मलदा – उक्त आरोपी के द्वारा मृतक अक्षय गर्ग की आवगमन की सूचना मिर्जा मुस्ताक अहमद को दी जाती थी।
- विधि से संघर्षरत बालक
- हत्या का कारण:-
- व्यवसायिक प्रतिद्वंतता – आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करना चाहता था किंतु मृतक अक्षय गर्ग के प्रभाव से आरोपी को उक्त क्षेत्र में ठेके का कार्य न मिलना।
- राजनितिक प्रतिद्वंदिता – पूर्व जनपद चुनाव में मृतक अक्षय गर्ग एवं आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद के बीच सीधी चुनावी टक्कर थी। इस दौरान दोनों के बीच वाद विवाद होना पाया गया।
- आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद द्वारा सड़क निर्माण में अनियमिता को रोकने हेतु प्रगति पथ संस्था बनाया गया था।
- मृतक अक्षय गर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 बिंझरा में चुनाव जीत जाने के पश्चात आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद का उस क्षेत्र से सामाजिक प्रभाव में कमी।
विवेचना के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया, लोहे का चापड़, चार पहिया वाहन (क्रमांक CG 12 BF 4345), घटना समय पहने कपड़े, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, विमल पाठक नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, पंकज ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी, निरीक्षक युवराज तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, दुर्गेश वर्मा, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिह, चंद्रपाल खांडे, चद्रधर राठौर, राम पाण्डेय, धनंजय नेटी व अन्य थाना व जिले की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
