DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मलेशिया में पुलिस का हेलिकॉप्टर सीधे नदी में गिरा:टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद तकनीकी खराबी आई, पांचों क्रू मेंबर बचाए गए

कुआलालंपुर,एजेंसी। लेशिया के जोहोर राज्य में बुधवार सुबह एक पुलिस हेलिकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान सीधे नदी में जा गिरा। यह हादसा सुंगाई पुलाई इलाके में हुआ।

उस वक्त हेलिकॉप्टर नियमित सैन्य अभ्यास (MITSATOM 2025) में शामिल था। हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायल अफसरों को जोहोर बारू के सुल्ताना अमीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलेशिया की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि हादसे की जांच एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो करेगा।

टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद गिरा हेलिकॉप्टर

मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAM) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने सुबह 9:51 बजे तंजुंग कुपांग पुलिस स्टेशन से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह लैंडिंग नदी में जाकर हुई।

नदी में गिरने के तुरंत बाद समुद्री पुलिस बल (Marine Police Force) ने सभी पांचों क्रू मेंबर्स को बचाया और उन्हें पास के मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी (MMEA) जेटी पर लाया गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए भेजा गया।

इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन मलेशियाई नागरिक उड्डयन नियामक ने इसे गंभीर विमानन घटना मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

CAAM के अनुसार, जांच एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जाएगी। यह ब्यूरो परिवहन मंत्रालय के तहत काम करता है। जांच सिविल एविएशन रेगुलेशन 2016 के पार्ट XXVI के तहत होगी।

CAAM के अनुसार, जांच एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जाएगी। यह ब्यूरो परिवहन मंत्रालय के तहत काम करता है। जांच सिविल एविएशन रेगुलेशन 2016 के पार्ट XXVI के तहत होगी।

हादसे में गिरा हेलिकॉप्टर 30 साल पुराना था

हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर फ्रांस में निर्मित Airbus AS355N मॉडल था। यह एक लाइट यूटिलिटी सिंगल-रोटर हेलिकॉप्टर है। इसका प्रोडक्शन 1975 से 2016 तक हुआ था और इसका उपयोग दुनियाभर में सुरक्षा बलों, प्राइवेट चार्टर और कॉर्पोरेट सेवाओं द्वारा किया जाता है।

मलेशियाई पुलिस को यह हेलिकॉप्टर 1996 में डिलीवर किया गया था। 2023 के नवंबर में इन्हें बदलने के लिए नए टेंडर बुलाए थे।

हादसे से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुराने एयरक्राफ्ट की सेवा अवधि खत्म हो चुकी है और क्या भविष्य में ऐसे और हादसे रोके जा सकते हैं।

अप्रैल में अमेरिका में दो टुकड़ों में बंट गया था हेलिकॉप्टर

इस साल अप्रैल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर हडसन नदी में क्रैश हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर में बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई थी।

मरने वालों में इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के CEO ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्स कैंपरुबी और उनके तीन बच्चे शामिल थे। बच्चों की उम्र 4, 5 और 11 साल थी। ये परिवार स्पेन का रहने वाला था।

हादसे में हेलिकॉप्टर के 36 साल का पायलट की भी मौत हो गई थी।

न्यूयॉर्क सिटी के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले बेल 206 एयरक्राफ्ट दो टुकड़ों में टूट गया था। उसकी टेल और रोटर ब्लेड बॉडी से अलग हो गए थे।

इमरजेंसी क्रू ने नदी से सभी विक्टिम्स को बाहर निकाला। उनमें से चार को माैके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ा।

Exit mobile version