DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर:AK-47, SLR समेत अन्य ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

जगदलपुर। छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47 और SLR जैसे हथियार भी बरामद हुए हैं।

Exit mobile version