DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पुलिस ने 5800 लीटर डीजल जब्त किया:बिना अनुमति आठ वाहनों पर पेट्रोल-डीजल परिवहन को ले कर कार्रवाई

कोरबा/दीपका । कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुंडा और दीपका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल का परिवहन कर रहे आठ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 5800 लीटर डीजल जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई 09 अप्रैल को की गई। सूचना मिलने के बाद दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा उपायों के डीजल का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा गया।

बिना सुरक्षा के पेट्रोल डीजल परिवहन करने वाली गाड़ियों पर पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त किया

थाना कुसमुंडा और चौकी सर्वमंगला पुलिस ने 5150 लीटर डीजल जब्त किया

  • तिरेंद्र ठाकरे (निवासी बेल्टिकरी दीपका) से 3605 लीटर
  • नवलेश सिंह (निवासी रंजना दीपका) से 545 लीटर
  • केशव कश्यप (निवासी बुंदेली बालको) से 500 लीटर
  • अमन कुमार (निवासी जोरहाडबरी हरदीबाजार) से 500 लीटर

थाना दीपका पुलिस ने 650 लीटर डीजल जब्त किया

  • झूलेलाल यादव (निवासी जांजगीर-चांपा) से बोलेरो पिकअप (CG 10 BJ 1665) सहित 200 लीटर,
  • सुनील कुमार यादव (निवासी रेकी) से बोलेरो पिकअप (CG 12 AS 2365) सहित 200 लीटर
  • दिलहरण मरावी (निवासी चौड़हा) से बोलेरो पिकअप (CG 11 AZ 6201) सहित 250 लीटर
  • सुनील कुमार सिंह (निवासी ज्योति नगर दीपका) से टाटा वाहन (CG 12 AP 1020) सहित 300 लीटर

इन सभी पर भी धारा 287 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना सुरक्षा उपायों के ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन बेहद खतरनाक होता है, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसी खतरे को देखते हुए ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाई जा रही है।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन नियमानुसार और पूरी सुरक्षा के साथ ही करें। किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version