DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कानफोड़ू आवाज के साथ फर्राटा भरने वाले बाइक चालकों की हेंकड़ी निकाली पुलिस ने


मोडिफाइड सायलेंसरों की बिक्री करने वाले आटोमोबाईल दुकानों पर भी रेड
मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न पर कुल 17 कार्यवाही की गई

39,100 रुपए का समन शुल्क लिया गया

ध्वनी प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए कोरबा पुलिस कर रही जनता से अपील

  कोरबा। ध्वनि प्रदूषण रोकथाम हेतु जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत् 17 मोटर साइकिल चालकों पर कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में कुल 17 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 39,100 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईश भी दी गई।

कोरबा पुलिस द्वारा विभिन्न ऑटो पाट्र्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड की कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

कोरबा पुलिस ने अपील की है कि आप सुरक्षित रहें व साथ ही साथ मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें और अगर कही मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे। ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सडक़ों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Exit mobile version