DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्कॉर्पियो के ऊपर बैठकर पुलिसकर्मी की बेटी का स्टंट :जिस थाने में पिता की ड्यूटी, उसी पुलिस ने की कार्रवाई, कटा चालान

जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवती ने टशन दिखाने के लिए चलती स्कॉर्पियों के ऊपर बैठकर रील बनाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवती के पिता जगदीश पाटीदार उसी इलाके के थाने में पोस्टेड हैं। जब वीडियो ट्रैफिक पुलिस के हाथ लगा तो घर पहुंचकर चालान काटा गया। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ही दंतेवाड़ा पुलिस के हाथ वीडियो लगा था। वहीं SP गौरव राय ने इसपर तुरंत कार्रवाई करने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवती ब्लैक स्कॉर्पियो में टशन दिखाने के लिए ऊपर बैठी थी। जिसके बाद रील बनाई और पंजाबी गाने को जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

सोशल मीडिया पर युवती अक्सर स्कॉर्पियों के साथ वीडियो डाला करती थी।

युवती ने अलग-अलग अंदाज में फोटो शूट करवाया।

कार्रवाई के बाद लड़की ने सोशल मीडिया से पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

ट्रैफिक पुलिस पहुंची लड़की के घर

उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ एक ही रील नहीं बल्कि स्कॉर्पियो के साथ स्टंटबाजी करते ढेरो रील पोस्ट है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस उसके घर पहुंची, CG18Q7252 नंबर की गाड़ी को जब्त किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 184, 130(1)/177 के तहत कार्रवाई की और 2 हजार 300 रुपए का चालान काटा।

जो भी तोड़ेगा नियम होगी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस प्रभारी प्रह्लाद साहू ने कहा कि, वाहनों के साथ इस तरह से स्टंटबाजी करना और रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करना ये गलत है। इससे गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि, जो भी नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।

फोटो को हजारों लोगों ने देखा था।

फोटो को हजारों लोगों ने देखा था।

इनोवा कार के ऊपर चढ़कर, खींचते हुए फाटक पर लटककर रील बनाई

एक दिन पहले दंतेवाड़ा जिले से एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ लोगों ने इनोवा कार के ऊपर चढ़कर, खींचते हुए फाटक पर लटककर एक रील बनाई थी। हीरोपंती दिखाते ये जब रील वायरल हुई, तो ट्रैफिक पुलिस इनके घर पहुंच गई। कार को जब्त किया और करीब 3 हजार 100 रुपए का चालान काटा। मामल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ट्रेंड के चक्कर में पहुंच गए थाने।

रील बनाकर वायरल किया

सोशल मीडिया पर ट्रेंड के चलते इन्होंने भी रील बनाई और वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले वाहन का पता लगाया। जिसके बाद इनकी शिनाख्त की गई। ट्रैफिक पुलिस सीधे वाहन मालिक के घर पहुंच गई। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा – 184, , 119/177, 21(6), 194(B) के तहत कार्रवाई की गई।

3100 रुपए का चालान भी काटा

फिर 3100 रुपए का चालान भी काटा गया। इन्होंने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी प्रह्लाद साहू ने कहा कि, इस प्रकार के स्टंट बाजी से लोगों में गलत संदेश जाता है। कम उम्र के युवा ज्यादातर इसके शिकार होते हैं, इसलिए स्टंट बाजों पर कार्रवाई कर समझाइश दी गई है।

Exit mobile version