DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जिले भर में बच्चों को पिलाया गया पोलियो ड्राप्स

मंत्री देवांगन एवं महापौर ने पीएचसी कोरबा में अभियान का किया शुभारंभ:बच्चों को पिलाया ड्राप्स
कोरबा।
पोलियो दिवस के अवसर पर आज उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा स्थित रानी धनराज कुंवर, शहरी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने भी 0 से 05 वर्ष के नौनिहाल बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पोलियो ड्राप्स पिलाया। इस अवसर पर बीएमओ डॉक्टर दीपक राज सहित अन्य चिकित्सक, नर्स एवं स्टाफ उपस्थित थे।
01 लाख 72 हजार 423 बच्चों को ड्राप्स पिलाना लक्ष्य
जिले भर में 0 से 05 वर्ष के बच्चों की संख्या 01 लाख 72 हजार 423 है और सभी को ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया था, इसके लिए जिले भर में 1578 पोलियो बूथ बनाए गए थे जिसमें सुबह से लेकर शाम तक 3840 बूथ टीम सदस्य अपने-अपने बूथों में जाकर पोलियो ड्राप्स पिलाने सक्रिय रहे। कार्यक्रम को शत-पतिशत सफल बनाने के लिए 442 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए थे। 53 ट्रांजिट टीम भी बनाई गई थी और जिले भर में 18 मोबाईल टीम भी सेवारत थी।

Exit mobile version