DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राजनैतिक दलों की बैठक कल

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01/01/2026 के संदर्भ में छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 21 फरवरी 2026 को किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 21 फरवरी 2026 को प्रातः 11ः30 बजे  राजनीतिक दलों की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों को उपस्थित होने कहा गया है।

Exit mobile version