DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ऑपरेशन-सिंदूर के पोस्टर में PM की फोटो पर सियासत:मंत्री विक्रमादित्य बोले-ऐसे मामलों में राजनीति और होर्डिंग लगाना गलत, जवानों का गिरेगा मनोबल

शिमला,एजेंसी। हिमाचल के लोक निर्माण (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर सवाल उठाए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, हम देश के पीएम का सम्मान करते हैं, पर उन्हें इस तरह के होर्डिंग्स लगाने से परहेज करना चाहिए।

विक्रमादित्य आगे लिखते हैं, हो सकता है कि यह उनके निर्देशों पर नहीं किया गया हो, पर इन्हें उतारने के भी आदेश दिए जा सकते हैं। मंत्री ने लिखा कि ऐसा करने से जवानों का मनोबल गिरेगा। आखिर में विक्रमादित्य सिंह, प्रधानमंत्री को नसीहत देते हैं कि कुछ चीजें राजनीति से ऊपर उठकर होती हैं।

हिमाचल के लोक निर्माण (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर सवाल उठाए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, हम देश के पीएम का सम्मान करते हैं, पर उन्हें इस तरह के होर्डिंग्स लगाने से परहेज करना चाहिए।

विक्रमादित्य आगे लिखते हैं, हो सकता है कि यह उनके निर्देशों पर नहीं किया गया हो, पर इन्हें उतारने के भी आदेश दिए जा सकते हैं। मंत्री ने लिखा कि ऐसा करने से जवानों का मनोबल गिरेगा। आखिर में विक्रमादित्य सिंह, प्रधानमंत्री को नसीहत देते हैं कि कुछ चीजें राजनीति से ऊपर उठकर होती हैं।

मंत्री ने हाईवे पर लगाया पोस्टर किया शेयर

विक्रमादित्य सिंह द्वारा शेयर ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर किसी हाईवे पर लगाया गया है। इसमें प्रधानमंत्री की तस्वीर के अलावा एक फाइटर जेट और कुछ सैनिक व एक तिरंगा दिखाया गया है। ऊपर ऑपरेशन सिंदूर लिखा गया है।

विक्रमादित्य सिंह के फेसबुक पर 4 लाख 9 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो तेजी से इस पर कमेंट कर रहे हैं और इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

विक्रमादित्य के पोस्ट पर लोग दे रहे तीखी प्रतिक्रिया

विक्रमादित्य के इस पोस्ट पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर पर प्रधानमंत्री की फोटो को सही ठहरा है, तो ज्यादातर लोग इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। रिटायर्ड चीफ इंजीनियर ठाकुर सुरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने लिखा, कोविड काल में भी वैक्सीन के नाम पर ऐसी ही नौटंकी की जा चुकी है।

Exit mobile version