रायपुर,एजेंसी। रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम पेज पर साइबर अटैक हुआ है। हैकर ने पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को हैककर अश्लील पोस्ट कर दिया। पोस्ट में इलॉन मस्क और एक लड़की को भी दिखाया गया है। रायपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी को रिकवर कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम 5 बजे के करीब किसी हैकर ने आईडी को हैक कर लिया था। इसके बाद वीडियो और फोटो अपलोड कर दिया। रायपुर पुलिस को जैसे ही भनक लगी, तुरंत आईडी को रिकवर कर पोस्ट को डिलीट किया गया। पुलिस की ID हैक होने के बाद कमेंट में लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
हैकर ने रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी हैक कर अश्लील पोस्ट की।
हैकर ने इलॉन मस्क और एक लड़की की तस्वीर साझा की, कुछ ऑफर्स भी दिखाए।

हैकर ने पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर अश्लील पोस्ट कर दिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, रायपुर जिला पुलिस ने अपनी कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने के लिए इंस्टाग्राम में आईडी बनाई है, जो raipur police cg के नाम से है। शुक्रवार शाम को हैकर ने आईडी को हैक कर लिया। फिर उसने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया।
रायपुर पुलिस को जैसे ही आईडी हैक होने की सूचना मिली। साइबर की टीम ने आईडी को रिकवर कर लिया। हालांकि, तब तक पोस्ट वायरल हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि हैकर ने किस तरह वारदात की है, इसकी जांच की जा रही है। रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोअर्स हैं।
रायपुर पुलिस के इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोवर है।
आईडी हैक होने के बाद लोगों ने किया कमेंट
हैकर के किए हुए पोस्ट के नीचे लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि सक्सेसफुली आईडी हैक। दूसरे यूज़र ने लिखा कि साइबर क्राइम को पकड़ने में रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई।
एक यूजर ने लिखा कि पुलिस का ही सर्वर हैक हो गया। कई अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने भी कॉमेंट्स में अलग-अलग तरह की टिप्पणी की है। इसके साथ ही अलग-अलग इमोजी भी रिएक्शन के साथ पोस्ट कर रहे हैं।
कई अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने भी कॉमेंट्स में अलग अलग तरह की टिप्पणी की है।
मुख्यमंत्री की भी बनाई थी फर्जी आईडी
छत्तीसगढ़ में साइबर क्रिमिनल्स ने नेताओं और अफसरों के सोशल मीडिया हैंडल को भी निशाना बना चुके हैं। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुेदव साय से लेकर भाजपा नेता और कलेक्टर तक शामिल हैं। शातिर ठगों ने इनके सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और अफसरों को निर्देश तक भेज दिए हैं।
साइबर क्रिमिनल इतने शातिर हैं कि उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष का वॉट्सऐप हैक कर लिया, जबकि सरगुजा कलेक्टर का फेक वॉट्सऐप अकाउंट ही बना डाला था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था,हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था
लोगों से की थी अलर्ट रहने की अपील
करीब 11 महीने पहले सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के नाम पर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाया गया था। उनके परिचितों ने उन्हें मैसेज आने की सूचना दी थी। इसके बाद कलेक्टर ने खुद इसकी जानकारी सार्वजनिक की थी।
वहीं मुंगेली में भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक का वॉट्सऐप हैक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आमजनों से अपील की थी कि उनके नाम से भेजे गए लिंक को ना खोलें।
