DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Post Office Schemes: पैसा डबल! पोस्ट ऑफिस की इन 5 धांसू स्कीम्स में मिलता है बैंक से भी ज़्यादा रिटर्न

मुंबई, एजेंसी। अपने पैसों को सुरक्षित जगह पर निवेश करने की चिंता हर किसी को रहती है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम्स आज भी सबसे बेहतर विकल्प हैं। इन स्कीम्स में न केवल आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है बल्कि गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। अगर आप भी सुरक्षित निवेश और शानदार ब्याज चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये टॉप 5 स्कीमें आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती हैं।

1. सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Khata – SSY)

खासियतविवरण
ब्याज दर8.2% वार्षिक ब्याज (सालाना चक्रवृद्धि)
उद्देश्यविशेष रूप से लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए।
निवेश सीमान्यूनतम ₹250 से अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष।
टैक्स लाभधारा 80C के तहत टैक्स छूट।
लाभयह माता-पिता के लिए लंबे समय तक लाभ देने वाली योजना है।
PunjabKesari

2. किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra – KVP)

खासियतविवरण
ब्याज दर7.5% वार्षिक ब्याज
पैसा दोगुना115 महीनों (9 वर्ष और 7 महीने) में निवेशित राशि दोगुनी हो सकती है।
जमा सीमाकोई अधिकतम जमा सीमा नहीं है।
सुविधाKVP को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को और एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है।
निकासीनिवेश की तारीख से ढाई वर्ष बाद भुनाया जा सकता है।

3. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund – PPF)

खासियतविवरण
ब्याज दर7.1% वार्षिक ब्याज
सुरक्षाभारत सरकार की लंबी अवधि की यह योजना पूरी तरह सुरक्षित है।
निवेश सीमासालाना अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश।
टैक्स लाभइसमें टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
अन्य लाभखाताधारक को लोन (ऋण) की सुविधा भी मिलती है।
महत्वपूर्णअगर एक साल में कम से कम ₹500 जमा नहीं किए गए तो खाता बंद हो जाएगा।

4. राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता (National Savings Recurring Deposit – RD)

खासियतविवरण
ब्याज दर6.7% का निश्चित रिटर्न
उद्देश्यछोटे निवेशकों को भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक निधि बनाने में मदद करना।
निवेश सीमाकम से कम ₹100 प्रति माह से निवेश शुरू किया जा सकता है।
खाताएक वयस्क या दो वयस्कों द्वारा संयुक्त रूप से खोला जा सकता है।

5. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificate – NSC)

खासियतविवरण
ब्याज दरनवीनतम दरों के अनुसार निश्चित रिटर्न।
उद्देश्यभारतीय नागरिकों को छोटी बचत को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षित निवेश का विकल्प देना।
लॉक-इनयह योजना 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है।
टैक्स लाभअर्जित ब्याज पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर छूट मिलती है।

Exit mobile version